पटाखा जलाकर न करें पैसे की बर्बादी
संवाद सहयोगी, जमुई : दीपावली के मौके पर पटाखा जलाकर पैसे की बर्बादी न करें। ऐसा मानना है जमुई के छात
संवाद सहयोगी, जमुई : दीपावली के मौके पर पटाखा जलाकर पैसे की बर्बादी न करें। ऐसा मानना है जमुई के छात्र-छात्राओं का। इनलोगों ने इस वर्ष ग्रीन दीपावली मनाने का संकल्प लिया है।
दामिनी
दीपों के इस त्योहार को दीप जलाकर मनाएं। पटाखा न छोड़कर ग्रीन दीपावली मनाने से पर्यावरण के साथ-साथ पैसे की भी बचत होती है।
राधा
पटाखा न छोड़कर हम दीपों से दीपावली के त्योहार को सजाएंगे। इससे पर्यावरण की सुरक्षा होगी और अकारण किसी को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
रोहित
सुख-समृद्धि के इस त्योहार को खुशियों से मनाएं न कि पटाखा छोड़कर खतरा मोल लें। पटाखा न छोड़ने से पर्यावरण की सुरक्षा होगी।
पृथ्वी
दीपावली पर मिठाइयां खाएंगे और दोस्तों को खिलाएंगे। पटाखा न छोड़ने से एक अच्छा संदेश जाएगा और सभी लोग इसका बहिष्कार करेंगे।