महिलाओं ने किया प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का घेराव
संवाद सूत्र, चकाई (जमुई): प्रखंड के नौवाडीह पंचायत अंतर्गत सात गांवों के आदिवासी महिलाओं का नाम पीएचएच सूची में नहीं रहने एवं खाद्यान्न नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर एमओ ने सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी से बात कर सभी छुटे लाभार्थियों का नाम पीएचएच सूची में दर्ज करवाया जायेगा। महिलाएं नौआडीह पंचायत के एकतारा, गोविंदपुर, रंगमटिया, नौवाडीह, जबरदाहा, बाबूडीह, पचुआडीह की थी। जिसने एमओ मतलुब असगर से मिलकर लाभार्थी सूची में नाम जोड़ने का आग्रह किया। महिलाओं का कहना था कि हमलोग जंगल की तलहटी में रहते हैं इसलिए नहीं मालूम था कि हमलोगों का नाम पीएचएच सूची में नहीं है। राशन एवं केरोसीन नहीं मिलने पर इसकी जानकारी हुई। छोटकी हेन्ब्रम, पानो मुर्मु, मालिनु हेन्ब्रम, लखीराम सौरेन, लालो देवी सुरजमुनी मुर्मु ,चंपा मुर्मु, मंझला सौरेन आदि ने बताया कि एमओ द्वारा सोमवार को छुटे परिवारों के आपत्ति पत्र जमा करने की बात कही गई है।