खैरा में दो पक्षों में झड़प, रोड़ेबाजी
संवाद सूत्र, खैरा(जमुई): खैरा थाना के झुंडो गांव में शुक्रवार को फसल चराने के विवाद में दो संप्रदायों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में दोनों ओर से जमकर रोड़बाजी हुई। रोड़ेबाजी में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार खैरा थाना के झुंडो गांव के मुस्लिम मियां के मकई खेत में झारी यादव की गाय चली गई। फसल चरने से मुस्लिम मियां का बटाईदार सफदर मियां ने गाय को डंडे से पिटकर बाहर कर दिया। इसी बात को लेकर झारी यादव, चंद्रिका यादव और मुस्लिम मियां, सफदर मियां के बीच भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग अपने-अपने गुट के साथ आ गए और रोड़ेबाजी होने लगी। रोड़ेबाजी में झारी यादव, चंद्रिका यादव, सुबोध कुमार, शक्ति यादव, शमशाद, इरफान, अजमत मियां आदि पत्थर लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर खैरा पुलिस झुंडो गांव पहुंचकर दोनों गुटों के लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया। वहां स्थिति नियंत्रण में है परंतु तनाव बरकरार है। इससे पूर्व भी खैरा के गरही, भिमाइन, चौकीटांड़ आदि गांव में छोटी-मोटी घटनाओं को लेकर विवाद होता रहा है। इस विवाद में कई बार रोड़ेबाजी हुई और कई लोग घायल हुए।