वार्ड सदस्यों ने लगाया मुखिया पर आरोप
निज प्रतिनिधि, सरौन : प्रखंड के सरौन पंचायत के 14 में से 10 वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच की मांग की है। वार्ड सदस्य रामप्रसाद यादव, विपिन चौधरी, कामदेव शर्मा, राजकुमार किस्कू, गीता देवी, वीणा देवी, पुष्पा देवी, सुशीला देवी ने बताया कि मुखिया इंद्रदेव राम द्वारा मनमाने ढंग से योजनाओं का संचालन करते हैं। सदस्यों का आरोप है कि मुखिया द्वारा योजना पंजी में हस्ताक्षर करने को कहा जाता है तथा नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। जिससे सदस्यों में भारी आक्रोश है। मनरेगा, बीआरजीएफ एवं अन्य योजनाओं में भी मुखिया द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। वार्ड सदस्यों ने जिलाधिकारी से सरौन पंचायत में गत तीन वर्षो में कराए गए विकास कार्यो की जांच कराने की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर