सम्मानित होकर लौटे मुखिया के सम्मान में समारोह
मखदुमपुर प्रखंड के आदर्श पंचायत धरनई के मुखिया अजय ¨सह यादव को लखनऊ में आयोजित ।
जहानाबाद । मखदुमपुर प्रखंड के आदर्श पंचायत धरनई के मुखिया अजय ¨सह यादव को लखनऊ में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुखिया के लौटने पर पंचायतवासियों द्वारा बैंड बाजे एवं फूल माला के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं विधि मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा एवं स्थानीय विधायक सुबेदार दास भी शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री ने मुखिया को शुभकामना व बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भी कार्य करना चाहिए ताकि उनका भी मान सम्मान बढ़े। उन्होंने मुखिया की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि इसी तरह निरंतर आगे बढ़ते रहे। यही मेरी शुभकामना है। विधायक ने कहा कि मुखिया द्वारा किए गए कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने आदर्श पंचायत को विकास के मायने में एक मिशाल के तौर पर प्रस्तुत किया है। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि इस सम्मान की हकदार धरनई पंचायत के जनता जर्नादन है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुखिया अवधेश शर्मा, महेंद्र मांझी, सरपंच सियाशरण यादव, शक्ति पासवान, पैक्स अध्यक्ष उमेश यादव, कृष्णचंद यादव, ओम प्रकाश, रेखा देवी, नंदकिशोर यादव, सुनिल यादव, शिवनारायण यादव, मधेश्वर यादव एवं सत्येंद्र वर्मा ने भी मुखिया के बधाई देते हुए शुभकामना दी।