धूप व गर्मी से नहीं मिल रही निजात
जहानाबाद। लगातार चल रही तेज पछुआ हवा ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। सबेरे से लेकर शाम
जहानाबाद। लगातार चल रही तेज पछुआ हवा ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। सबेरे से लेकर शाम तक भीषण गर्मी एवं गर्म हवाओं के झोंको से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में तो सड़कों पर विरानगी छायी रहती है। घरों की किवाड़ें भी बंद हो जा रही है। आदमी के साथ हीं पशुओं को भी यह दंश झेलना पड़ रहा है। दुधारु पशुओं पर तो इसका और भी व्यापक असर पड़ रहा है। बड़े लोग तो घरों में दूबके रहते हैं। यदि घर से कोई बाहर रहता है तो वे छोटे छोटे बच्चे होते हैं। आलम यह है कि दोपहर में छुट्टी होने के बाद बच्चे घर पहुंचते पहुंचते परेशान हो जाते हैं। बसों में सवार बच्चे अरवल मोड़ आते आते परेशान हो जाते हैं। गाड़ी से उतरते हीं वे लोग गला तर करने को मजबूर हो जाते हैं। सोमवार को भी इस जिले का तापमान अधिकतम 42 तथा न्यूनतम 35 आंकी गयी। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही पारा 43 तक पहुंच चुका है। यह यहां के लोगों के लिए चिंता का विषय है। इस तपती धूप से निजात के लिए लोगों को ईख का जूस तथा लस्सी से गला तर करते देखा गया। तापमान में हुई वृद्धि के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह आठ बजे के बाद सूर्य की किरणें आग उगलने लगती है। दोपहर के 12 बजे के बाद सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। तेज धूप के कारण लोग दोपहर में सड़क पर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। तेज पछुआ हवा के कारण आदमी के साथ हीं जानवर व पक्षी को भी हलकान होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जब अप्रैल महीने में ही इस प्रकार की गर्मी तथा तेज धुप है तो मई महीने में क्या हाल होगा। दैनिक कार्यो पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मजदूर दोपहर में काम करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। कई विकास कार्य ठप हो गये हैं। दोपहर होते हीं सड़कों पर सन्नाटे का आलम कायम हो जाता है। जरुरी कार्यो से हीं लोग घर से निकलना मुनासिब समझते हैं। तेज पछुआ हवा के कारण बाइक सवारों को तो और भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बसों एवं ट्रेन में सफर करने वाले लोग सटर गिराकर ही सफर कर रहे हैं। भीषण गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। लोग काफी चिंतित हैं कि अभी से हीं तापमान की यह स्थिति है तो आगे क्या होगा।