फोटो::प्रोन्नति संघर्ष मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस
प्रोन्नति संघर्ष मोर्चा द्वारा विभागीय पदाधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 08:43 PM (IST)
जहानाबाद। प्रोन्नति संघर्ष मोर्चा द्वारा विभागीय पदाधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि 25 मार्च को नव प्रोन्नत प्रधानाध्यापक के पदस्थापन हेतु प्रोन्नति समिति की बैठक निर्धारित थी।
पदाधिकारियों के असहयोगात्मक रवैये के कारण पदस्थापना नहीं की गई। शिक्षक नेताओं ने यह भी कहा कि डीएम के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था। इसके बावजूद पदाधिकारियों द्वारा टाल-मटोल का रवैया अपनाया जा रहा है। अभी तक प्रोन्नति प्राप्त
प्रध्यानाध्यापकों का पदस्थापन नहीं किया गया। मौके पर अजीत कुमार ¨सह, फैज अख्तर मलिक, राकेश कुमार, पंकज ¨सह, सुधांशू प्रसाद, सियाराम शर्मा, प्रमोद कुमार ¨सह सहित कई लोग थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें