राजद के कुकर्मों की पोल खोलेगी जदयू
जदयू कार्यालय में युवा इकाई के कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा की।
जहानाबाद। जदयू कार्यालय में युवा इकाई के कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवमनोनित कार्यकारिणी के पदाधिकारी का परिचय कराते हुए संगठन में उनके दायित्वों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश इकाई द्वारा 15 सितम्बर को मगध यात्रा के दौरान रथ का भव्य स्वागत करने की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मौके पर जिले में तीन जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में राजद द्वारा किए गए भ्राष्टाचार एवं कुकर्मों का भंडाफोड़ किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नई सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी आमजनों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों को 15 दिनों अंदर प्रखंड कमेटी का विस्तार करने एवं सूची जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सबों की तत्परता जरूरी है। सात निश्चय योजना को सफल बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू ¨सह,जे पी चंद्रवंशी, चंदेश्वर ¨बद, विनय यादव, महेंद्र कुमार ¨सह, डॉ निरंजन कुमार, सियामणी देवी, अमित कुमार, फूलेश्वर रजक, अनिल ¨सह, शंकर देव वर्मा, अर¨वद कुमार, बब्लू कुमार, इश्तेयाक अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।