चोरी करते रंगे हाथ धराई महिला
जहानाबाद। पटना-गया रेलखंड स्थित जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से रेल थाने क
जहानाबाद। पटना-गया रेलखंड स्थित जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से रेल थाने की पुलिस ने शनिवार को एक महिला को झपटे गए आभूषण के साथ दबोच लिया है। गिरफ्तार महिला नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के चमरविगहा गांव की निवासी बताई जाती है। प्रभारी थानाध्यक्ष शंकुतला किस्कू ने बताया कि उन्हें हमेशा शिकायत मिल रही थी कि महिला यात्रियों के आभूषण उड़ा लिए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही जीआरपी की पुलिस ने जाल बिछाई। थानाध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने इसके लिए टीम बनाई। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक पर सुबह तकरीबन दस बजे 63247 गाड़ी आकर रुकी कि एक महिला सक्रिय हो गई और वह महिला यात्रियों की भीड़ में शामिल हो गई। पुलिस उस पर नजर रखे हुई थी। इसी बीच वह पुलिस को देखकर घबरा गई। वह भागने की कोशिश भी करने लगी इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से झपटी गई चोरी की मंगलसूत्र की भी बरामदगी हुई।