इलाहाबाद बैंक ने चलाया स्वच्छता अभियान
जहानाबाद। स्थानीय इलाहाबाद बैंक ने शनिवार को स्टेशन एरिया में स्वच्छता अभियान चलाया तथा वृक्ष
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 09:57 PM (IST)
जहानाबाद। स्थानीय इलाहाबाद बैंक ने शनिवार को स्टेशन एरिया में स्वच्छता अभियान चलाया तथा वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण करना जरुरी है। उन्होंने अपने कर्मियों को एक एक पेड़ लगाने की सलाह दी ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके। इस मौके पर उन्होंने स्टेशन एरिया में साफ सफाई भी। उन्होंने कहा कि अगर शरीर को स्वस्थ्य रखना हो तो साफ सुथरा रहें। गंदगी से कई बीमारियां होती है। निरोग रहना है तो आपलोग घर तथा आसपास को साफ रखें। इस मौके पर बैंक के कई कर्मी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें