सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद दिखा प्रशासन
ईद पर्व को लेकर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था।
जहानाबाद। ईद पर्व को लेकर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन के द्वारा संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।जिला मुख्यालय स्थित बड़ी मस्जिद, कच्ची मस्जिद, मखदुमाबाद, जाफरगंज, इरकी समेत अन्य संवेदनीशल जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं मुख्य नमाज को लेकर एनएच 83 स्थित ईदगाह के समीप भी सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किया गया था। मुस्लिम भाईयों को नमाज अता करने में कोई परेशानी नहीं हो इस बात का भी ख्याल रखा गया था। मुख्य नमाज को लेकर किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो इसके मद्देनजर वाहनों का परिचालन भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया था जिसके कारण एनएच 83 एवं 110 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारलगी थी। इधर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसडीओ डॉ नवलकिशोर चौधरी, एएसपी संजय कुमार ¨सह एवं एएसपी अभियान अनिल कुमार भी लगातार गश्त करते दिखे। वहीं भारी संख्या में एसएसबी के जवान एनएच पर मुश्तैद दिखे। जबकि नगर थानाध्यक्ष अर¨बद कुमार पाल दल बल के साथ ईदगाह के समीप नजर रखे हुए थे। वहीं जिलाधिकारी एवं एसपी अपने पदाधिकारियों से पल पल की खबर ले रहे थे। इधर काको प्रखंड मुख्यालय में ईद की नमाज को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकंज कुमार, सीओ श्वेताभ कुमार वर्मा थाना प्रभारी ज्योति कुमार बसु भी दल बल के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए थे।