जयंती पर याद किए गए जन नायक कर्पूरी ठाकुर
जहानाबाद। स्थानीय अंबेडकर चौक के समीप नूनू रेस्ट हाउस में भाजपा की जिला ईकाई द्वारा जन नायक कर्पूरी
जहानाबाद। स्थानीय अंबेडकर चौक के समीप नूनू रेस्ट हाउस में भाजपा की जिला ईकाई द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 93 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. भीम ¨सह चंद्रवंशी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समता मूलक समाज बनाने में जन नायक की अहम भूमिका रही थी। उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। उनके द्वारा हिन्दी का बढ़ावा एवं समाज के अंतिम पायदान पर जीवन बसर करने वाले लोगों के बीच विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का संचालन किया गया था। उनके आदर्शो का अनुशरण केवल भाजपा ही करती है। जन नायक की सोच हमेशा सकारात्मक रहा था। अपने शासनकाल में उन्होंने अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त कर व्याप्त सोच को प्रदर्शित किया था। जिलाध्यक्ष पूनम ¨सहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क¨वद्र प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, सुरेंद्र चंद्रवंशी, दीपक गुप्ता, विजय कुमार, कुणाल कुमार, रामेश्वर केसरी, जयप्रकाश केसरी, मंटू कुमार, सतीश कुमार सहित कई लोग थे।