राहुल गांधी के जन्म दिन पर समारोह
जहानाबाद। कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय में युवा सम्राट सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के
जहानाबाद।
कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय में युवा सम्राट सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व विधान पार्षद तनवीर अख्तर ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय युवा वर्ग का है। युवा नेतृत्व में ही कांग्रेस का तेजी से विकास होगा। विधान पार्षद ने कहा कि मेरा इस जिले से लगाव रहा है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मैं हमेशा यहां आते रहूंगा। उन्होंने अगला लोक सभा चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ने पर बल देते हुए कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।
जन्म दिन पर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, प्रो. भूषण कुमार सिंह, अजय कुमार, कन्हाई शर्मा, अवध पासवान, कमलेश कुशवाहा, रामविनय शर्मा, रामचंद्र साव सोनू, चितरंजन सिंह, अतुल जोशी, मो. कैफ, नवीन शर्मा, मो. जब्बार, गौरी शंकर यादव, ब्रजभूषण शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार सहित कई लोग थे।