सांसद का हुआ भव्य स्वागत
जहानाबाद। गढ़वा से पटना वापसी के क्रम में राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा का गौरक्षणी स्ि
By Edited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 10:05 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 10:05 PM (IST)
जहानाबाद। गढ़वा से पटना वापसी के क्रम में राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा का गौरक्षणी स्थित माता मांडवेश्वरी दरबार के प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया। पूजारी शम्भुनाथ पांडेय एवं भोला पांडेय ने पवित्र मंत्रोच्चारण तथा मंगल आरती के साथ सांसद का तिलक लगाकर स्वागत किया। दर्शन पूजन के उपरांत सांसद सह भोज में शामिल हुए। स्वागत से प्रसन्नचित सांसद ने दरबार के लिए सहयोग का संकल्प लिया। इस दौरान मंदिर के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिन्हा, अनिल शर्मा, राहुल केशरी, सोहन प्रसाद, राजेश कुमार,अनुज कुमार, दुधेश्वर मंडल,लखन प्रसाद सहित कई लोग थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें