डीडीसी की उपस्थिति में हुई कटनी
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के बेलखरा पंचायत अंतर्गत शेखपुरा गांव में उपविकास आयुक्त बिंदेश्वरी प्रसाद
By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 09:29 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 09:29 PM (IST)
अरवल।
प्रखंड क्षेत्र के बेलखरा पंचायत अंतर्गत शेखपुरा गांव में उपविकास आयुक्त बिंदेश्वरी प्रसाद के नेतृत्व में धान फसल कटनी का निरीक्षण किया गया। किसान रणधीर सिंह द्वारा श्रीविधि से सर्वणा सब धान की रोपनी की गयी थी। फसल कटनी के पश्चात प्रति हेक्टेयर 77.66 क्विंटल धान की प्राप्ति हुयी। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णानंद चक्रवर्ती, जिला उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक मृत्युंजय कुमार एवं किसान सलाहकार अमित कुमार भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें