इवीएम का सेकंड रेमेंडाईजेशन संपन्न
अरवल। समाहरणालय में स्थित एनआईसी कार्यालय में इवीएम का सेकंड रेमेंडाईजेशन संपन्न हो गया।
अरवल। समाहरणालय में स्थित एनआईसी कार्यालय में इवीएम का सेकंड रेमेंडाईजेशन संपन्न हो गया। कुर्था व अरवल विधानसभा के सामान्य प्रेक्षकों द्वारा इवीएम का बूथ वाइज वर्गीकरण करते हुए अलग अलग किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इवीएम के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम रेमेंडाईजेशन में विधानसभा वार इवीएम का वर्गीकरण किया गया तदोपरांत यह बूथ वाइज अलग अलग किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव के दरम्यान आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करने के साथ हीं मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करने की भी अपील की गयी। प्रेक्षकों ने वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी लोगो को भयमुक्त होकर मतदान करने का आहवान किया। उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। संगीनों के साये में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव कराया जायेगा। डीएम द्वारा मतदाताओं को भयमुक्त होकर बगैर लोभ लालच के मतदान करने एवं नोटा का प्रयोग करने का आहवान किया गया। इस दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद थे।