जिप अध्यक्ष ने दिया शिक्षा के विकास पर जोर
जहानाबाद। मखदुमपुर के कई विद्यालयों में सोमवार को स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच प्रोत्साहन राशि का व
जहानाबाद। मखदुमपुर के कई विद्यालयों में सोमवार को स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। उच्च विद्यालय उमता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूली बच्चों के बीच साईकिल, पोशाक एवं छात्रवृति राशि का वितरण किया गया। प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद के अध्यक्ष संगीता सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने की। जहां जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा रीता देवी, मुखिया अजय सिंह यादव, सरपंच कृष्णचंद यादव, पैक्स अध्यक्ष उमेश यादव, प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे। प्रोत्साहन राशि का वितरण करते हुए अतिथियों ने बच्चों को इस राशि का सदुपयोग करने की नशीहत देते हुए शिक्षा के विकास पर जोर डाला। वक्ताओं ने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही उसमें संस्कार भरने की भी अपील की। इधर मध्य विद्यालय रामपुर में भी प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। यहां स्थानीय मुखिया अवधेश शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं इन्हें बेहतर शिक्षा देने के साथ ही संस्कार देना भी शिक्षकों का दायित्व है। मौके पर प्रधानाध्यापक राधेक्ष्ण शर्मा, शिक्षक अशोक कुमार, एवं वार्ड सदस्य उमेश मांझी आदि मौजुद थे। दूसरी ओर मध्य विद्यालय पीपरा में भी सोमवार को प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।