पूर्व मंत्री ने किया विवादित स्थल का दौरा
जहानाबाद। पूर्व मंत्री सह राजद के प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव ने घटना की जानकारी लेने हेतू र
जहानाबाद। पूर्व मंत्री सह राजद के प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव ने घटना की जानकारी लेने हेतू रविवार को जाफरगंज एवं सोईया घाट स्थित विवादित स्थल का दौरा किया। वहां से लौटने के क्रम में वे जाफरगंज, गड़ेरियाखंड, मखदुमाबाद एवं इरकी गांव का दौरा कर दोनों समुदाय के लोगों से भाजपा बजरंग दल तथा आरएसएस के नापाक इरादों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जबसे महागठबंधन कायम हुआ है, तबसे भाजपा घबरायी हुयी है। वह धर्मनिरपेक्ष एवं अमन पसंद जनता को गुमराह कर धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन धन्यवाद का पात्र है। जिन्होंने कड़ी मेहनत कर कानून व्यवस्था को बनाये रखा। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कानून अपना काम करता रहेगा। यहां की अमन पसंद जनता हमेशा से साम्प्रदायिक शक्तियों को धूल चटाने का काम करते आयी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें अपने किये का हश्र भुगतना पड़ेगा। दौरा करने वालों में श्याम नारायण यादव, परमहंस राय, कमेश्वर सिंह, छत्रधारी यादव, मतलुब खां, अंबिका यादव, सूर्यदेव यादव,सुदामा मंडल, सुदय यादव, शहनवाज, मरछु रविदास,भूटो गोप तथा मुंगेश्वर प्रसाद समेत कई राजद नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।