किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास
संवाद सहयोगी, करपी अरवल : धान क्रय नहीं होने से मायूस अइयारा पंचायत के रामनगर गांव निवासी किसान विजय
संवाद सहयोगी, करपी अरवल : धान क्रय नहीं होने से मायूस अइयारा पंचायत के रामनगर गांव निवासी किसान विजय सिंह ने मंगलवार को आत्मदाह का प्रयास किया। पहले तो उसने धान में आग लगायी उसके बाद आत्मदाह का असफल प्रयास किया। मौके पर जुटे ग्रामीणों की तत्परता से उसे बचा लिया गया।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी हमें नहीं मिली है। मै और सिविल एसडीओ सत्येन्द्र कुमार उस गांव का भ्रमण करते हुए इसकी जानकारी ली। लेकिन ऐसी कोई सूचना नहीं मिली। उन्होंने किसानों को धान अधिप्राप्ति का आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों की धान शीघ्र क्रय की जायेगी। हालांकि धान अधिप्राप्ति के लिए सरकार द्वारा 31 मार्च तक तिथि निर्धारित की गयी है। धान क्रय नहीं होने से मायूस किसानों द्वारा आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से धान न खरीद कर विचौलियों के मार्फत धान की खरीदारी की जा रही है। इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों की भी संलिप्ता उजागर होती है। किसानों द्वारा अधिप्राप्ति में हो रही अनियमितता को लेकर एकजुटता का निर्णय लिया गया।
अनुदानित दर पर वितरित हो रहे बीज
कुर्था में हरित चादर योजना अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच अनुदानित दर पर मूंग के बीज का वितरण किया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवानंद कुमार व किसान सलाहकार रामलखन सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने मूंग की खेती के लिए आन लाइन आवेदन दिया है उन किसानों को पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर अनुदानित दर पर बीज मुहैया कराया जा रहा है। इसमें लागत मूल्य क ा अस्सी फीसद बिहार सरकार का कृषि विभाग अनुदान दे रहा है। वहीं लागत मूल्य का बीस फीसद ही किसान भुगतान कर रहे हैं। किसान को मूंग बीज चिन्हित डीलर के पास से प्रति किलो पच्चीस रुपये चालीस पैसे की दर से मुहैया करायी जा रही है।