भूमि अधिग्रहण कानून नुकसानदेह
संवाद सहयोगी, करपी अरवल भारत की कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा विजय प्रसाद सिंह की अध्यक्षत
By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 09:49 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 09:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, करपी अरवल
भारत की कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी द्वारा विजय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए सीटू के जिला प्रभारी एसएम सगीर ने भूमि अधिग्रहण कानून पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसानों के लिए काफी नुकसानदेह है। केन्द्र सरकार कारपोरेट घराने को मदद कर रही है। इसका पूरजोर विरोध होना चाहिए। खाद सुरक्षा के लिए आवंटित राशि में भी कटौती की जा रही है । जविप्र में काफी अनियमितता है। जिला कमेटी सदस्य उमेश ठाकुर ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना में संजय कुमार भारती, पुण्यदेव सिंह, रेणु देवी, रामईश्वर बिंद सहित कई लोग थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें