प्रमुख ने किया क्रय केन्द्र का उद्घाटन
संवाद सहयोगी, हुलासगंज जहानाबाद स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर एसएफ
संवाद सहयोगी, हुलासगंज जहानाबाद
स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर एसएफसी द्वारा संचालित धान क्रय केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार ने किया।
इस मौके पर उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप लोग विचौलियों के द्वारा धान की बिक्री नहीं करें। अपने धान को एसएफसी द्वारा संचालित क्रय केन्द्र में ही बेचें। जहां आपलोगों को उचित कीमत मिलेगी। प्रखंड परिसर में क्रय केन्द्र खोले जाने से किसानों में काफी खुशी का माहौल देखा गया। समारोह को संबोधित करते हुए एसएफसी के प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि आप लोग विचौलियों के माध्यम से धान की बिक्री नहीं करें। यहां सरकारी मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। अगर कोई समस्या हो तो सूचित करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार दिनकर ने भी किसानों से एसएफसी द्वारा संचालित क्रय केन्द्रों में ही धान बेचने की अपील की। प्रमुख सत्येन्द्र कुमार ने क्रय केन्द्र के खोले जाने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि किसानों के समक्ष धान बेचने की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष तपेश्वर शर्मा, छोटू शर्मा, धुरी सिंह, टुनटुन शर्मा, राधिका रमन समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।