स्कार्पियों ने बच्ची को रौंदा, मौत
संवाद सहयोगी, मोदनगंज जहानाबाद जहानाबाद-नालंदा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 110 स्थित बंधुगंज बाजार म
संवाद सहयोगी, मोदनगंज जहानाबाद
जहानाबाद-नालंदा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 110 स्थित बंधुगंज बाजार में गुरुवार को तेज गति से आ रही स्कार्पियों ने चार वर्षीया बच्ची को रौंद डाला। परिणामस्वरुप उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतका की पहचान बंधुगंज डीह निवासी अनिल कुमार की पुत्री अनुप्रिया कुमारी के रुप में की गयी है। घटना के बाद परिजनों तथा बाजारवासियों ने एनएच को जामकर यातायात को ठप कर दिया। तकरीबन दो घंटे तक सड़क जाम के बाद ग्रामीणों द्वारा समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम समाप्त किया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कार्पियो नालंदा से जहानाबाद की ओर आ रही थी। वाहन ज्योंहि डीह के समीप पहुंचा कि सड़क पार कर रही बच्ची को रौंदते हुए चला गया। सूचना पाकर अंचलाधिकारी सुलेखा देवी तथा घोसी थाने की पुलिस पहुंच कर घटना का जायजा लिया।