न्याय के साथ हो रहा विकास
जागरण संवाददाता, जहानाबाद परसविगहा थाना क्षेत्र के अबगीला जहांगीपुर में आयोजित समारोह को संबोधित क
जागरण संवाददाता, जहानाबाद
परसविगहा थाना क्षेत्र के अबगीला जहांगीपुर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सूबे में न्याय के साथ विकास हो रहा है। 2005 से आज तक बिहार उतरोतर विकास की ओर बढ़ता जा रहा है। पूर्व में कार्यो में गतिशीलता नहीं थी। बिहार के नाम पर लोगों का उपहास हो रहा था लेकिन आज स्थिति बहुत बदल गयी है। चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जहांगीपुर में सरदार बल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज परिस्थिति इतनी बदल गयी है कि उग्रवाद में शामिल लोग अब मुख्य धारा में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चालीस परिवार पर विद्यालय खोले जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अठारह से बाइस घंटे तक बिजली रह रही है।वर्तमान में सूबे को तीन हजार मेगावाट बिजली की सप्लाई हो रही है। उम्मीद है कि 2015 के अंत तक सूबे को पांच हजार मेगावाट बिजली उपलब्ध हो जायेगी। विद्युत के क्षेत्र में सूबे में गुणात्मक सुधार हुआ है। वहीं गांव गांव में सड़कों का जाल फैल गया है। जहां सड़कें नहीं थी उनजगहों को सड़क से जोड़ा गया है। उन्होंने अबगिला जहांगीपुर पटेल चौक के पास छह शैय्या अस्पताल खोलने,झुनाठी में पुलिस ओपी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर जमीन मिल गयी तो तीस बेड का अस्पताल बनेगा। इस अवसर पर विधायक अभिराम शर्मा, पूर्व विधायक शिववचन यादव, रविन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी समेत कई नेता उपस्थित थे।