अब नीतीश के झासे में नहीं आने वाले हैं लोग
जागरण संवाददाता, अरवल पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संपर्क यात्रा किया जा रहा है। शायद अब उ
जागरण संवाददाता, अरवल
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संपर्क यात्रा किया जा रहा है। शायद अब उन्हें कार्यकर्ताओं की याद आयी है। इसके पूर्व भी वे कई यात्राएं कर चुके हैं। लेकिन यह संपर्क यात्रा नहीं बल्कि उनका यह विनाश यात्रा है। जनता का मोह भंग हो चुका है। इसलिए वे अब भाजपा के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उक्त बातें भाजपा जिला अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, अतिपिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनवर हुसैन ने संयुक्त बयान जारी कर कही है। जारी बयान में नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पांच महीने में नीतीश कुमार हिसाब मांग रहे हैं। लेकिन वे 18 महीने का हिसाब क्यों नहीं दे रहे हैं। जब से भाजपा सरकार से हटी है बिहार में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो गयी है। अपराधी बेलगाम हो गये हैं वहीं अफसरों की मनमानी चल रही है। जब विधायकों की बात अधिकारी नहीं सुनते हैं तो गौर करने की बात है कि जनता की आवाज को कैसे सुनते होंगे। पटना में दशहरा के दिन रावण वध के दौरान भगदड़ में कई लोगों की मौत हुयी लेकिन वहां के डीएम एक आलीशान होटल में बेटे का जन्म दिन मनाने में मस्त थे। आज बिहार पुन: जंगल राज दो की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जंगलराज के खिलाफ ही नीतीश कुमार भाजपा की मदद से सत्ता में आये। वहीं आज जंगलराज के मुखिया की गोद में जा बैठे। बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को इसका करारा जवाब देगी।