जनता चुनाव में सबक सिखायेगी
संवाद सहयोगी, करपी अरवल रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्र सरकार के मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा द्
संवाद सहयोगी, करपी अरवल
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्र सरकार के मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा अठारह नवम्बर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। श्रद्धांजलि रथ क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुये करपी पहुंचा। रालोसपा के जिला अध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ समता पार्टी का गठन हुआ था और जिन्होंने जंगल राज की समाप्ति के लिए अपने प्राण की आहूति दी थी उसे आज नीतीश कुमार भुल गये। सत्ता पर काबिज रहने के लिए जंगल राज के नायक से हाथ मिला लिये लेकिन जनता आने वाले चुनाव में इनको सबक जरुर सिखायेगी। इनके नापाक इरादों को बिहार के कोने कोने मे जाकर लोगों को बताने के लिए बिहार में ऐसे चार रथ घुम रहे हैं। बिहार में नापाक महागठबंधन की सरकार की पुनर्रावृति नहीं होने दी जायेगी। बिहार की जनता अब जागरुक हो गयी है। चाहे नीतीश जी कोई गठबंधन क्यों न बना लें। रथ के साथ किसान विजय कुशवाहा, सचिव पप्पु वर्मा, कामता प्रसाद, राम कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, मुक्तेश्वर कुशवाहा समेत अन्य नेता थे। जगह जगह पर स्थानीय नेताओं द्वारा रथ का स्वागत किया गया। इधर श्रद्धांजलि रथ कुर्था तथा मोतेपुर में भी पहुंचा। जहां नंदकिशोर कुशवाहा, कामता प्रसाद, सदन प्रसाद, रविन्द्र सिंह, संतोष पासवान,देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी, अमरेश कुशवाहा आदि लोगों ने स्वागत किया।