छात्रा की हत्या में चार नामजद
संवाद सहयोगी, कुर्था : थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव की छात्रा की हत्या के सिलसिले में गांव के हीं चा
संवाद सहयोगी, कुर्था : थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव की छात्रा की हत्या के सिलसिले में गांव के हीं चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अभियुक्तों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
प्राथमिकी मे मृतका के दादा रामनारायण सिंह ने यह उल्लेख किया है कि उसकी पौत्री का गांव के हीं कमलेश यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार संबंध विच्छेद करने की चेतावनी भी दी गयी थी। प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि कमलेश तथा उसके परिवार के लोगों द्वारा बोझा उठाने के बहाने उसे बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने में उसकी पत्नी तथा बड़ी बेटी के साथ हीं रंजीत यादव को शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।