शांति व सौहार्द के साथ मनाएं दीपावली
जागरण संवाददाता, अरवल दीपावली तथा छठ पर्व को शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्द
जागरण संवाददाता, अरवल
दीपावली तथा छठ पर्व को शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से रविवार को सदर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ संजय भारती ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्धजनों ने किसी भी हालत में सौहार्द कायम रखने का निर्णय लिया। उनलोगों ने कहा कि वे लोग फिरकापरस्त ताकतों के मंसूबों को चकनाचूर कर देंगे। उपस्थित लोगों को यह जानकारी दी गयी कि सभी प्रमुख जगहों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी। छठ घाटों पर नाव की भी व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालु या उनके परिजन गहरे पानी में न जाएं इसके लिए नदियों में बल्ले भी लगाये जायेंगे। बैठक में इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थानाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, रामपुर चौरम थानाध्यक्ष दीपक कुमार साहू आदि लोग भी मौजूद थे।
दीपावली को ले सफाई अभियान जारी
करपी में भी मकानों की साफ सफाई एवं रंगाई पुतोई का दौर जारी है। लोग अपने मकानों की पुताई एवं सफाई को अंतिम रुप देने में लगे हैं। स्थानीय बाजारों एवं ग्रामीण इलाकों में दीपावली को लेकर रंग विरंगे चायनिज बल्बों को भी मकानों पर सजाया जा रहा है। तालाब, पोखरों एवं नदी नालों में महिलाओं को कपड़े की सफाई करते देखा जा रहा है। दीपावली को लेकर चारों तरफ उत्साह का माहौल है।