पैक्स चुनाव में नजर नहीं आये बूथ कब्जावर
जेएनएन, जहानाबाद जिले के चार प्रखंडों में रविवार को संपन्न हुये पैक्स के चुनाव में कहीं भी बूथ कब्
जेएनएन, जहानाबाद
जिले के चार प्रखंडों में रविवार को संपन्न हुये पैक्स के चुनाव में कहीं भी बूथ कब्जा करने वाले नजर नहीं आये। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ यह चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। 64 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नियंत्रण कक्ष प्रभारी व जिला आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से भी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि चालीस पैक्सों के लिए चौहतर मतदान केन्द्र बनाये गये थे। पहली बार मतदाताओं ने इस प्रकार के चुनाव के लिए काफी उत्साह देखा गया। मतदान का समय आरंभ होते हीं मतदान केन्द्रों पर मतदाताअेां की लंबी कतारें लगी थी। जैसे जैसे दिन बीत रहा था। मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती जा रही थी। चुनाव को संपन्न कराने के लिए एसडीओ मनोरंजन कुमार, एसडीपीओ जयराम शर्मा के अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते देखा गया। संपन्न चुनाव में घोसी प्रखंड में 68, मोदनगंज में 54, काको में 61 तथा हुलासगंज प्रखंड में 72 फीसद मतदान हुआ। इस चुनाव के लिए मोदनगंज प्रखंड के 8624 मतदाताअेां के लिए 13 बूथ बनाये गये थे। यहां अध्यक्ष पद के तेरह उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला होना है। घोसी प्रखंड में 7871 मतदाताओं के लिए अठारह बूथों पर मतदान हुआ। इस प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिए कुल चौंतीस उम्मीदवार मैदान में हैं। हुलासगंज प्रखंड में 7311 मतदाताओं के लिए चौदह मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। यहां नौ पंचायतों में अध्यक्ष के 47 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होना है। हुलासगंज प्रखंड के खुदौरी, गंभीरगंज तथा कटौली में आपसी झड़प हुआ। गंभीरगंज में ईट पत्थर भी चले। पुलिस को बल प्रयोग कर बाधा उत्पन्न करने वालों को खदेड़ना पड़ा। काको प्रखंड के सैदाबाद पंचायत स्थित टिम्बलपुर मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिली। मध्य विद्यालय उतरसेरथू में भी मतदाताअेां को डराने धमकाने का प्रयास किया गया। हाटी मतदान केन्द्र पर मतदान का समय समाप्त होने के बाद भी कुछ लोग वोट डालने के लिए हंगामा कर रहे थे।