उपेन्द्र, अरुण का जोरदार स्वागत
जागरण संवाददाता, जहानाबाद
रालोसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आये केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा तथा स्थानीय सांसद डा. अरुण कुमार का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जैसे हीं इन नेताओं का काफिला जिले की सीमा स्थित कड़ौना के पास पहुंचा कि पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रो. चंद्रभूषण कुमार उर्फ भोला बाबू,मुखिया सुभाष शर्मा आदि नेताओं के नेतृत्व में वाहनों के लंबे काफिले के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इधर प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार के नेतृत्व में भी नेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया गया। जिलाध्यक्ष फिरोज राइन, प्रदेश संगठन सचिव पिंटु कुशवाहा,युवा अध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में भी जोरदार स्वागत हुआ। सम्मेलन में भाग लेने आये अरवल के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव के साथ भी कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी संख्या थी। इनलोगों ने भी दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। स्वागत को लेकर पूरे शहर को होर्डिंग, झंडा तथा बैनरों से पाट दिया गया था। हर जगह रालोसपा का हीं होर्डिग झंडा दिखाई दे रहा था।