Move to Jagran APP

पैक्स चुनाव को ले 251 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 08:31 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 08:31 AM (IST)

जेएनएन,करपी कुर्था : पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को करपी,वंशी तथा कुर्था प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिए 75 तथा प्रबंधक कार्य समिति सदस्य पद के लिए 186 प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन का पर्चा भरा। जिसमें कई निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष भी हैं।

loksabha election banner

करपी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार के अनुसार रोहाई से नितर्वमान पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार ,नरगा से राम विनय शर्मा, दोर्रा से दयानंद प्रसाद, शहरतेलपा से राधाकांत शर्मा, बम्भई से शैलेन्द्र उर्फ मंटू शर्मा, मुरारी से राजेश कुमार रंजन, केयाल से रणविजय कुमार, पूर्व प्रमुख विजय शर्मा समेत 33 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इसी प्रकार वंशी प्रखंड में अध्यक्ष पद क लिए बीस तथा सदस्य पद के लिए 29 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कुर्था प्रखंड में भी नामांकन को ले गहमा गहमी देखी गयी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ विवेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 22 तथा प्रबंध कार्य समिति सदस्य के लिए 53 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रमुख लोगों में अहमदपुर हरना के मुखिया जितेन्द्र शर्मा, मानिकपुर से राकेश रंजन साव, रंजीत प्रसाद, धमौल से पूर्व मुखिया अरशद करीम, खेमकरण सराय से विधान यादव, महेश यादव, नदौरा से जदयू नेता राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, कोदमरई से शशिकांत कुमार समेत 22 लोगों ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.