घर से स्कूल को निकला बच्चा वापस नहीं लौटा
By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 01:05 AM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 01:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जहानाबाद : हुलासगंज थाना क्षेत्र के घनश्याम विगहा निवासी देवशरण प्रसाद का दस वर्षीय पुत्र संतोष कुमार उर्फ नीतीश घर से इसलामपुर के लिए निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इस सिलसिले में स्थानीय थाने में सनहा दर्ज किया गया है। नीतीश के परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार को सबेरे सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। वह बीएनएस स्कूल इस्लामपुर में चतुर्थ वर्ग का छात्र था। पिता देवशरण प्रसाद ने बताया कि इसलामपुर के हीं संजीव साह नामक एक व्यक्ति ने नौ बजे उनके बेटे को बैग लेकर स्कूल की ओर जाते देखा था। उन्होंने बताया कि गायब बच्चे की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सनहा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें