Move to Jagran APP

एक सप्ताह के अन्दर छात्रों के खाते में जाएगी राशि

गोपालगंज। सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कई योजनाएं चला रही ह

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 03:05 AM (IST)

गोपालगंज। सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कई योजनाएं चला रही है। 18 साल से अधिक उम्र की अनुसूचित जाति जन जाति वर्ग की युवती या महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को पांच लाख मुआवजा राशि सरकार देती है। 75 प्रतिशत राशि तत्काल दी जाती है, बाकि राशि केस का फैसला आने के बाद दिया जाता है। इस तरह सरकार इस वर्ग की नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में दो लाख 25 हजार रुपया देती है। बुधवार को प्रश्न प्रहर में पाठकों के सवालों का जवाब देने दैनिक जागरण कार्यालय पहुंचे जिला कल्याण पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिन्हा ने कहा कि अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग की युवती के साथ छेड़खानी के मामले में पीड़िता को 90 हजार रुपया सहायता राशि दी जाती है। 45 हजार रुपया तत्काल दिया जाता है, जबकि केस का फैसला आने पर शेष 45 हजार की राशि का भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लिए भी जिला कल्याण विभाग के माध्यम से कई योजनाएं चलाई जा रही है।

loksabha election banner

प्रश्न : वर्ष 2014-15 में छात्रवृति के लिए आनलाइन आवेदन दिया गया। अभी तक किसी प्रकार की छात्रवृति नहीं मिल पाई है?

्ररसूल राम,्र डुमरिया, भोरे

उत्तर - वर्ष 2014-15 मे ंदिए गए आनलाइन आवेदन या आफ लाइन आवेदन के आधार पर 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति खाता के माध्यम से भेजी जा चुकी है। कागजात अधूरा होने के कारण दस प्रतिशत छात्रों को छात्रवृति नहीं मिली है। एक सप्ताह के अंदर आरटीजीएस के माध्यम से छात्रवृति छात्रों के खाते में चली जाएगी।

प्रश्न : क्या अल्पसंख्यक छात्राओं को सामान्य रूप से छात्रवृति दी जाती है या अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मिलती है?

नाजिया परवीन, कुचायकोट

उत्तर - छात्रवृति जिला कल्याण विभाग के माध्यम से अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को दी जाती है। छात्रवृति सीधे छात्र छात्राओं के खाता में भेजी जाती है।

प्रश्न - सरकार द्वारा छात्रवृति की राशि कितनी दी जाती है?

आसिफ अली, कुचायकोट

उत्तर - छात्रवृति की राशि अलग अलग कक्षाओं के लिए अलग अलग निर्धारित है। विद्यालय तथा कालेज पर भी निर्भर करता है। जैसे इंटर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 1620 रुपया, 1830 रुपया तथा 1920 रुपया छात्रवृत्ति दी जाती है। इसी प्रकार बीए में पढ़ने वाले एससी, एसटी, बीसी वन तथा बीसी टू के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में 42 सौ, 44 सौ, 46 सौ की राशि दी जाती है। पीजी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृति की राशि दी जाती है।

प्रश्न - क्या सामान्य जाति के छात्र छात्राओं को छात्रवृति मिलती है?

अमित सिंह, फुलवरिया, कोयलादेवा

उत्तर - सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृति की सुविधा दी जाती है। लेकिन वह छात्रवृति जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा दी जाती है। सामान्य जाति को साइकिल, पोशाक तथा मैट्रिक या इंटर में प्रथम आने पर अन्य छात्राओं की भांति प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

प्रश्न - प्री मैट्रिक छात्र छात्राओं को कितनी छात्रवृति मिलती है?

मैनेजर यादव, बैकुंठपुर

उत्तर - प्री मैट्रिक छात्र छात्राओं को वर्ग एक से चार तक छह सौ रूपया दी जाती है। वर्ग 5-6 के छात्र छात्राओं को बारह सौ रुपया की छात्रवृति दी जाती है तथा वर्ग सात से दस तक के छात्र छात्राओं को अठारह सौ रुपया की छात्रवृति दी जाती है।

प्रश्न - सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए कोई योजना है?

मनोज कुमार पाण्डेय, बरौली

उत्तर - सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से बीस हजार से लेकर सत्तर हजार तक की राशि दी जाती है।

प्रश्न - मेडिकल व इंजीनियरिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार से क्या छात्रवृति मिलती है?

राजकुमार त्रिपाठी, गोपालगंज

उत्तर - मेडिकल या इंजीनियरिंग या अन्य किसी तरह की टेक्निकल कालेज में पढ़ाई के लिए छात्र छात्राओं को अलग अलग राशि उपलब्ध कराई जाती है। 75 हजार से लेकर 90 हजार तक की राशि बाहर पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को दी जाती है। यह राशि उसी संस्थान के खाते में सीधे जमा की जाती है। जिसमें छात्र-छात्राएं पढ़ रहे है। जबकि छात्रवृति की राशि छात्रों के व्यक्तिगत खाते में दी जाती है।

प्रश्न - स्कालरशिप के लिए छात्र-छात्राओं को कैसे आवेदन देना पड़ता है?

्रमनोरमा कुमारी, सासामुसा

उत्तर - स्कालरशिप के लिए आनलाइन या आफ लाइन आवेदन दिया जाता है। जो कई बिंदुओं पर जांच करने के बाद लागू किया जाता है। छात्र छात्राएं छात्रवृति के लिए अपने विद्यालय में ही आवेदन दे सकते है या सीधे कल्याण विभाग में आवेदन दे सकते है। जांच कि प्रक्रिया कर छात्र छात्राओं को उनके खाते में राशि भेज दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.