आज आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह
गोपालगंज। शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्ष
गोपालगंज। शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। भाजपा के जिला प्रवक्ता मनीष किशोर नारायण ने बताया कि एक जुलाई से दो दिवसीय भाजपा को प्रशिक्षण जिले में आयोजित होगा। एक जुलाई को शिविर के प्रथम सत्र को संबोधित करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह जिले में पहुंच रहे हैं। उन्होने बताया कि दो जुलाई को सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, संगठन महामंत्री नागेंद्र प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के नेता तथा प्रशिक्षक भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।