लखनऊ को सिवान ने जमाया कप पर कब्जा
गोपालगंज। पंचदेवरी प्रखंड के भठवां खेल मैदान में चल रहे देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद अखिल भार
गोपालगंज। पंचदेवरी प्रखंड के भठवां खेल मैदान में चल रहे देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को आरके स्टील सिवान व सहारा लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें खेल के निर्धारित समय में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों द्वारा अपनी अपनी गोल बराबरी रखने के कारण निर्णायक मंडल द्वारा पेनाल्टी शूटआउट का निर्णय लिया गया। जिसमें आरके स्टील सिवान की टीम ने सहारा लखनऊ को 5-3 से पराजित कर दिया।
रविवार को फाइनल मुकाबला प्रारंभ होते ही दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने एक ओर जहां अपने टीम के गोल की बचाव करने में लग गए। इसी क्रम में खेल आरंभ के 15 वें मिनट में ही सहारा लखनऊ ने सिवान की टीम पर दबाव बनाया। गेंद बचाने के क्रम में सिवान पर एक आत्माघाती गोल हो गया। दूसरे हाफ के ठीक पंद्रहवे मिनट में ही सिवान के खिलाड़ी बर्तन ने पेनाल्टी पर एक गोल मार दिया। इस तरह से दोनों ही टीम बराबरी पर आ गई। निर्णायक मंडल द्वारा ट्राई ब्रेकर पर पांच-पांच पेनाल्टी शूटआउट दिया। जिसमें सिवान की टीम ने लखनऊ को 5-3 से पराजित कर दिया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी आदितय नारायण पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि शुभम त्रिपाठी ने किया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार सिवान टीम के नूर अली को मिला। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सिवान के ही खिलाड़ी बरनत को दिया गया। इसके साथ ही बेस्ट प्लेयर का खिताब लखनऊ के खिलाड़ी चेतन को मिला। उक्त मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अमित राय, कोआपरेटिव के शाखा प्रबंधक टीएन राय, आयोजन समिति के उपेंद्र मिश्र, विवेकानंद मिश्र, विनोद राय, सुनिल पाण्डेय, डॉ. दुर्गा चरण पाण्डेय, संतोष पटेल, विरेंद्र मदेशिया, पूर्व प्रमुख विरेंद्र मदेशिया, विरेंद्र राय, धनंजय मिश्र, बब्लू गिरी, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, परशुराम शर्मा तथा रामयण शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।