दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत
गोपालगंज। पंचदेवरी-जमुनहां पथ पर प्रखंड क्षेत्र के सिधरिया स्याही के समीप शुक्रवार को दो बाइक
गोपालगंज। पंचदेवरी-जमुनहां पथ पर प्रखंड क्षेत्र के सिधरिया स्याही के समीप शुक्रवार को दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि पंचदेवरी प्रखंड के सिकटिया गांव निवासी राजनाथ भगत के पुत्र 30 वर्षीय सर्वजीत भगत किसी काम से प्रखंड मुख्यालय पंचदेवरी गए थे। शुक्रवार को सर्वजीत बाइक से अपने घर आ रहे थे। अभी ये सिधरिया स्याही के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में सर्वजीत भगत तथा दूसरे बाइक पर सवार जमुनहां निवासी अब्दुल रज्जाक के पुत्र 25 वर्षीय असरफ अली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल सर्वजीत भगत की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।