दुर्घटना में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
बरौली,गोपालगंज। शनिवार की शाम बरौली बाजार में एक बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 02:49 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 02:49 AM (IST)
बरौली,गोपालगंज। शनिवार की शाम बरौली बाजार में एक बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आने से बरौली बाजार के बलिराम ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। इस संबंध में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें