बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा
पंचदेवरी,गोपालगंज। पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहां बाजार में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता
By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 03:10 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 03:10 AM (IST)
पंचदेवरी,गोपालगंज। पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहां बाजार में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि जमुनहां बाजार में हुई बैठक में जदयू के प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक रीतेश राय ने सदस्यता अभियान की समीक्षा किया। इस दौरान सूचीबद्ध प्रतिनियुक्त सदस्यों से नए सदस्यों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में मदनमोहन दुबे, अजय कुशवाहा, अली असगर, हीरा लाल राम, शेषनाथ यादव, सचिन सिंह, सतीश मिश्र, रविंद्र पटेल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें