लाठी से पीटकर युवक को किया घायल
शहर के बंजारी गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से पीटकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
गोपालगंज। शहर के बंजारी गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से पीटकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि बंजारी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का अपने पड़ोस के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान लाठी डंडा से मारपीट कर राजेंद्र प्रसाद को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।