पंचायतों में संगठन को मजबूत करेगा जदयू
गोपालगंज। जदयू अब पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर ध्यान देगा। इसके लिए पंचायत स्तर
गोपालगंज। जदयू अब पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर ध्यान देगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर 25 क्रियाशील सदस्य बनाएं जाएंगे। ये सदस्य न सिर्फ पंचायत में संगठन को मजबूती देंगे। बल्कि ग्रामीणों को सरकार से संचालित योजनाओं की भी जानकारी देंगे। गुरुवार को थावे प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को यह जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने का समय आ गया है। पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नशा मुक्ति अभियान तथा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में शेषनाथ शर्मा, राघव ¨सह, संजय गुप्ता, दुखन प्रसाद, ललन मांझी, शशिशेखर पाण्डेय, अली अख्तर, सोहराब आलम, रामनारायण प्रसाद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।