कम लागत में ज्यादा उपज लेने के बताए गए तरीके
गोपालगंज। गेहूं की कटाई के बाद एक तरफ किसान धान की खेती करने के लिए खेतों को त
गोपालगंज। गेहूं की कटाई के बाद एक तरफ किसान धान की खेती करने के लिए खेतों को तैयार करने में जुटने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ कृषि विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में धान की ज्यादा पैदावार करने के तौर-तरीकों को बताया। खास कर बिचड़ा तैयार करने की विधि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि किसान नई विधि के अनुसार धान की खेती करें, जिससे कम लागत में ज्यादा उत्पादन मिल सके। इसके लिए सरकार किसानों को तकनीकी सहायता के साथ-साथ अन्य सहयोग भी उपलब्ध करा रही है। प्रशिक्षण के दौरान धान की खेती श्री विधि से करने पर जोर दिया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि इस विधि से बीज, खाद तथा पानी की मात्रा बेहद कम लगती है और उत्पादन भी ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि श्री विधि से धान की खेती करने वाले किसानों को उन्नत बीज भी विभाग उपलब्ध कराता है। प्रशिक्षण शिविर में काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।