Move to Jagran APP

अवैध संबंध की वजह से हुई भाजपा नेता कृष्णा शाही की हत्या

भाजपा नेता कृष्णा शाही की हत्या अवैध संबंध के वजह से हुई थी। गुरुवार को एसपी रविरंजन कुमार ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि यही अवैध संबंध उनकी हत्या का कारण बना। पुलिस ने कांड में नामजद आरोपी आदित्य राय को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 03:05 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 03:05 AM (IST)
अवैध संबंध की वजह से हुई भाजपा नेता कृष्णा शाही की हत्या
अवैध संबंध की वजह से हुई भाजपा नेता कृष्णा शाही की हत्या

गोपालगंज। भाजपा नेता कृष्णा शाही की हत्या अवैध संबंध के वजह से हुई थी। गुरुवार को एसपी रविरंजन कुमार ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि यही अवैध संबंध उनकी हत्या का कारण बना। पुलिस ने कांड में नामजद आरोपी आदित्य राय को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

गुरुवार को एसपी रविरंजन कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की भाजपा नेता कृष्णा शाही का अपहरण हो गया है। सूचना के बाद दो विशेष टीम बना कर जांच पड़ताल शुरू की गई। जांच पड़ताल के दौरान ही कृष्णा शाही का शव कुआं से बरामद किया गया। शव बरामद होने के साथ ही इस कांड में संदिग्ध फुलवरिया थाना क्षेत्र के इमिलिया मांझा गांव के आदित्य राय को हिरासत में ले लिया गया। एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आदित्य राय ने पुलिस को बताया कि कृष्णा शाही का उनकी बहन से अवैध संबंध था। आदित्य ने अपने बताया में कहा कि उसने समाज व बहन की इज्जत बचाने के लिए कृष्णा शाही को खाने में जहर देकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार बताया कि आरोपित आदित्य राय अपना जुर्म छिपाने के लिए बुधवार की सुबह से अन्य लोगों के साथ मिलकर कृष्णा शाही को खोजने में लगा हुआ था। हालांकि शक के आधार पर आदित्य राय सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आदित्य राय ने इस घटना को अंजाम देने की बात कहीं है। हालांकि भाजपा नेता कृष्णा शाही के परिजन इस हत्या में जदयू विधायक पप्पु पाण्डेय को साजिशकर्ता मान रहे हैं। पुलिस इस घटना को लेकर अन्य ¨बदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है।

इनसेट

कीटनाशक दवा का किया गया था प्रयोग

गोपालगंज : कृष्णा शाही की हत्या में कीटनाशक दावा का प्रयोग किया गया था। एसपी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आदित्य राय ने इस बात की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि मृत्यु समीक्षा प्रतिवेदन में मृतक के शरीर पर बाहरी जख्म नहीं पाया गया है। ऐसे में प्रथम दृष्टया जहर से ही मौत का मामला सामने आया है।

इनसेट

सात घंटे में कांड के उद्भेदन का दावा

गोपालगंज : एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान महल सात घंटे में ही भाजपा व्यवसायी मंच के प्रदेश प्रभारी कृष्णा शाही की हत्या का उद्भेदन करने का दावा किया। एसपी ने बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि अवैध संबंध में ही कृष्णा शाही की हत्या की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.