चनावे जेल में धूमधाम से मनेगी दीपावली
गोपालगंज। चनावे मंडल कारा में इस बार धूमधाम से दीपावली मनाई जाएगी।
By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 02:49 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 02:49 AM (IST)
गोपालगंज। चनावे मंडल कारा में इस बार धूमधाम से दीपावली मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी को गुरुवार को जेल अधीक्षक दीपक कुमार के अध्यक्षता मे बैठक हुई। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन जेल परिसर में 1500 दीया तथा 1215 मोमबत्ती जलाई जाएगी। पूजा की भी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर कैदियों के लिए विशेष प्रकार की भोजन की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में जेलर निर्मल कुमार सहित कर्मी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें