मध्यस्थ के माध्सम से निबटाएं विवाद
गोपालगंज। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मध्यस्थता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
By Edited By: Published: Sun, 25 Sep 2016 02:52 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2016 02:52 AM (IST)
गोपालगंज। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मध्यस्थता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान वक्ताओं ने मध्यस्थ के माध्यम से लंबित वादों का निबटारा करने की अपील की। इसके पूर्व इस शिविर का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर न्यायिक पदाधिकारियों ने कहा कि आज के समय में मध्यस्थ की भूमिका को सभी ने स्वीकार किया है। वाद आने के पूर्व या बाद में मध्यस्थ के माध्यम से मामले का निबटारा किया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि मध्यस्थ की भूमिका में कोई भी व्यक्ति हो सकता है। बस इसके लिए पहल की जरुरत है। इस मौके पर कई न्यायिक पदाधिकारी तथा अधिवक्ता भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें