एचएम पर लगाया राशि गबन का आरोप
थावे,गोपालगंज। थावे प्रखंड के लछवार पंचायत के वार्ड तीन के सदस्य राम प्रवेश महतो ने उत्क्रि
By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 02:49 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 02:49 AM (IST)
थावे,गोपालगंज। थावे प्रखंड के लछवार पंचायत के वार्ड तीन के सदस्य राम प्रवेश महतो ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चनावे के प्रधानाध्यापक पर राशि गमन का आरोप लगते हुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्रधानाध्यापक तथा शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष की मिलीभगत से विद्यालय के शिक्षा समिति की राशि का गबन किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार विद्यालय जिस वार्ड में पड़ता है, उस वार्ड के वार्ड सदस्य शिक्षा समिति के अध्यक्ष होते हैं। लेकिन इसके बावजूद प्रधानाध्यापक मोहम्मद निजामुदीन द्वारा नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। हालांकि प्रधानाध्यापक ने वार्ड सदस्य के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें