Move to Jagran APP

पाकिस्तान के होंगे चार टुकड़े:जीडी बक्शी

गोपालगंज। पाकिस्तान ने काश्मीर में अगर अपना नया तमाशा पत्थरबाजी बंद नहीं किया तो उसके चार ट

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 03:07 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 03:07 AM (IST)
पाकिस्तान के होंगे चार टुकड़े:जीडी बक्शी
पाकिस्तान के होंगे चार टुकड़े:जीडी बक्शी

गोपालगंज। पाकिस्तान ने काश्मीर में अगर अपना नया तमाशा पत्थरबाजी बंद नहीं किया तो उसके चार टुकड़े होंगे। सैनिक को स्मारक व पैसा नहीं बल्कि सम्मान चाहिए। काश्मीर भारत का है और रहेगा। उक्त बातें रविवार को भोरे के राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित जरा याद करो कुर्बानी के तहत राष्ट्र की सुरक्षा में चुनौतियों विशेष संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मेजर जनरल रिटायर जीडी बक्सी ने कहीं। उन्होंने कहा हम सभी को देश रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। हमें सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। संगोष्ठी में वीर चक्र पुरस्कार प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल ¨सह ने कहा कि आज देश को चीन और पाकिस्तान दोनों से खतरा है। हम सभी देशवासियों को एक साथ सैनिकों के साथ खड़ा रहना चाहिए। संगोष्ठी का मुख्य रूप से सीआइडी बिहार के डीआइजी डॉ. विनोद कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त गोपालगंज दयानंद मिश्र, सैनिक स्कूल हथुआ के प्राचार्य कर्नल एसके ¨सह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कई लोगों को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.