Move to Jagran APP

दहेज के लिए बहू को जलाकर मारने का प्रयास

गोपालगंज। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोकवा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला

By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 03:07 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 03:07 AM (IST)
दहेज के लिए बहू को जलाकर मारने का प्रयास

गोपालगंज। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोकवा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। इस घटना को लेकर महिला के बयान पर उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार फुलवरिया थाना क्षेत्र के मगहां गांव के ऐनुल मियां की पुत्री आयशा खातून की शादी गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोकवा गांव के अहमद हुसैन के साथ करीब आठ साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर कुछ समय तक आयशा को उनके ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा, लेकिन बाद में उन्हें दहेज में नकदी की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिनों तक आयशा ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रही। इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आयशा को उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों ने जलाकर मारने का भी प्रयास किया। किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल होने के बाद पीड़ित महिला ने इस संबंध में गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में अहमद हुसैन, अमरुद्दीन मियां तथा अकबर मियां सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। कांड दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.