खैरटिया में वार्ड सदस्य पति को चाकू मारा
गोपालगंज। सदर प्रखंड के जगीरीटोला पंचायत के खैरटिया गांव में वार्ड सदस्य के पति को कुछ
गोपालगंज। सदर प्रखंड के जगीरीटोला पंचायत के खैरटिया गांव में वार्ड सदस्य के पति को कुछ लोगों ने बुधवार की सुबह चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल वार्ड सदस्य पति को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार जगीरी टोला पंचायत के वार्ड संख्या सात की वार्ड सदस्य मीना देवी के पति चंदन बीन से कुछ लोग पंचायत चुनाव के दौरान वोट के विवाद को लेकर कुछ लोगों का विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार की सुबह वार्ड सदस्य के पति तथा खैरटिया गांव के निवासी चंदन बीन किसी काम से गांव से बाहर जा रहे थे। इसी बीच गांव के ही कुछ लोग उनसे उलझ गए तथा लाठी डंडा व चाकू से हमला कर वार्ड सदस्य पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर घायल चंदन बीन को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चाकू लगने के बाद वार्ड सदस्य पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर घायल के बयान पर कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।