Move to Jagran APP

बसडीला मुर्गिया में आशा कार्यकर्ता को चाकू घोंपा

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडीला मुर्गिया गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 03:05 AM (IST)
बसडीला मुर्गिया में आशा कार्यकर्ता को चाकू घोंपा

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडीला मुर्गिया गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी भाभी आशा कार्यकर्ता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल आशा कार्यकर्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि बसडीला मुर्गिया गांव निवासी ललन साह की पत्‍‌नी संजू देवी आशा कार्यकर्ता के पद कार्य करती हैं। इनका अपनी ही ननद से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी बीच गुरुवार की देर शाम विवादित जमीन पर आशा कार्यकर्ता की ननद जबरन कब्जा करने लगी। जिसका विरोध करने पर ननद ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडा तथा चाकू से हमला कर आशा कार्यकर्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद घायल को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आशा कार्यकर्ता का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.