अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए एंबुलेंस चालक
गोपालगंज। 102 एंबुलेंस सेवा के लिए निविदा देने के खिलाफ एंबुलेंस चालक गुरुवार को राज्य व्यापी
गोपालगंज। 102 एंबुलेंस सेवा के लिए निविदा देने के खिलाफ एंबुलेंस चालक गुरुवार को राज्य व्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। जिससे जिले में 102 एंबुलेंस सेवा ठप हो गई। एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच चालकों ने अपनी मांगों को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति के समझ धरना दिया। इस दौरान यह एलान किया गया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी, हड़ताल जारी रहेगा। मांगों में एंबुलेंस 102 का परिचालन सभी जिलों में सुनिश्चित कराया जाए, कर्मचारियों को पहचान पत्र निर्गत किया जाए, बंद पड़े एंबुलेंसों का परिचालन शुरू कराया जाए, बंद पड़े एंबुलेंस के चालक तथा कर्मचारियों को वेतन दिया जाए, नियुक्ति मानदेय व संविदा के आधार पर किया जाए, तकनीकी जानकारी के आधार पर वेतन का निर्धारण किया जाए तथा पूर्व में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को कार्य पर लगाया जाए सहित अन्य मांग शामिल हैं। धरना देने वालों में 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, मोहिबुर्रइमाम अंसारी, ऋषिदेव प्रसाद, दिनेश प्रसाद, विनीत कुमार शर्मा, अशोक कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।