मारपीट में दो महिलाएं घायल
बैकुंठपुर,गोपालगंज। थाना क्षेत्र के बखरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हु
बैकुंठपुर,गोपालगंज। थाना क्षेत्र के बखरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से श्रीकांति देवी तथा दूसरे पक्ष से दुलारी देवी घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष से कांड अंकित कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
बरौली प्रमुख ने कार्यभार संभाला
बरौली (गोपालगंज) : प्रखंड मुख्यालय स्थित परिसर में शनिवार को प्रखंड प्रमुख कुमारी ऊषा किरण ने कार्यभार संभाला। इससे पूर्व उन्होंने अपने कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सांसद जनक राम, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ सहित प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।
उलाहना देने पर महिला को पीटा
गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में फसल को मवेशी से चराने के संबंध में पड़ोसी के घर उलाहना देने पहुंची अनुसूचित जाति की गुड्डी देवी की पिटाई कर दी गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला ने जाति सूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में थाने में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।
हत्या कांड का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र में हुई विक्रमा सिंह की हत्या के मामले में नामजद जमुनहां बाजार के हरेराम बनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से घर लौटने के क्रम में विक्रमा सिंह की दिसम्बर 2013 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हरेराम बनिया को नामजद आरोपी बनाया गया था। घटना के समय से ही पुलिस को इसकी तलाश थी।